वही जिलाता है और मारता है और उसी की ओर तुम लौटाए जा रहे हो यूनुस १०:५६ ⧉
तफ़सीर:
वही पवित्र अल्लाह मरे हुए लोगों को जीवित करता है और जीवित लोगों को मौत देता है तथा क़ियामत के दिन तुम सब उसी की ओर लौटाए जाओगे। फिर वह तुम्हें तुम्हारे कर्मों का बदला देगा।