सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए और अच्छे कर्म किए और एक-दूसरे को हक़ की ताकीद की, और एक-दूसरे को धैर्य की ताकीद की अल-अस्र १०३:३ ⧉
तफ़सीर:
परंतु जो लोग अल्लाह और उसके रसूलों पर ईमान लाए और अच्छे कार्य किए, तथा एक-दूसरे को सत्य की और सत्य पर धैर्य रखने की ताकीद की; तो इन विशेषताओं से सुसज्जित लोग अपने दुनिया एवं आखिरत के जीवन में सफल होने वाले हैं।