हम तुम्हारे पहले के लोगों को भी जानते है और बाद के आनेवालों को भी हम जानते है अल-हिज्र १५:२४ ⧉
तफ़सीर:
निश्चित रूप से हमें उन लोगों का ज्ञान है, जो तुमसे पहले पैदा हुए और मर चुके, तथा हमें उन लोगों का भी ज्ञान है जिनका बाद में जन्म एवं मृत्यु होगी। इसमें से कुछ भी हमसे छिपा नहीं है।