और अल्लाह जानता है जो कुछ तुम छिपाते हो और जो कुछ प्रकट करते हो अन-नहल १६:१९ ⧉
तफ़सीर:
और (ऐ बंदो!) अल्लाह तुम्हारे उन कार्यों को जानता है, जिन्हें तुम छिपाते हो और उन्हें भी जानता है, जिन्हें तुम प्रकट करते हो। तुम्हारा कोई कार्य उससे नहीं छिपता। और वह तुम्हें उनका बदला देगा।