और जो कुछ उसपर है उसे तो हम एक चटियल मैदान बना देनेवाले है अल-कहफ १८:८ ⧉
तफ़सीर:
और धरती पर पाए जाने वाले सभी जीवों को हम वनस्पति से रहित मिट्टी बना देंगे। और यह धरती पर उपस्थित प्राणियों के जीवन का अंत हो जाने के बाद होगा। अतः इससे नसीहत प्राप्त करो।