Landscape MP4 Vertical MP4

सूरह अल-बकरा — आयत 248 (हिन्दी) — वीडियो

अल-बकरा • आयत 248 में से 286 • हिन्दी


وَقَالَ لَهُمْ نَبِيُّهُمْ إِنَّ آيَةَ مُلْكِهِ أَنْ يَأْتِيَكُمُ التَّابُوتُ فِيهِ سَكِينَةٌ مِنْ رَبِّكُمْ وَبَقِيَّةٌ مِمَّا تَرَكَ آلُ مُوسَىٰ وَآلُ هَارُونَ تَحْمِلُهُ الْمَلَائِكَةُ ۚ إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَةً لَكُمْ إِنْ كُنْتُمْ مُؤْمِنِينَ 248
अनुवाद:
उनके नबी ने उनसे कहा, "उसकी बादशाही की निशानी यह है कि वह संदूक तुम्हारे पर आ जाएगा, जिसमें तुम्हारे रह की ओर से सकीनत (प्रशान्ति) और मूसा के लोगों और हारून के लोगों की छोड़ी हुई यादगारें हैं, जिसको फ़रिश्ते उठाए हुए होंगे। यदि तुम ईमानवाले हो तो, निस्संदेह इसमें तुम्हारे लिए बड़ी निशानी है।" अल-बकरा २:२४८
तफ़सीर:
उनके नबी ने उनसे कहा : उसके तुम्हारे ऊपर राजा चुने जाने की सच्चाई की निशानी यह है कि अल्लाह तुम्हें वह ताबूत - यह एक संदूक़ था जिसका बनी इसराईल सम्मान करते थे, जो उनसे छीन लिया गया था - लौटा देगा, जिसमें एक संतोष है जो उसके साथ है, तथा मूसा और हारून के घरानों द्वारा छोड़े गए अवशेष हैं, जैसे लाठी और कुछ तख़्तियाँ। निःसंदेह इसमें तुम्हारे लिए एक स्पष्ट निशानी है, यदि तुम सच में ईमान वाले हो।
X Facebook Minutemailer Stellar WhatsApp Reddit
पूरी सूरह का वीडियो देखें
पूर्व अल-बकरा • आयत 247 अगला अल-बकरा • आयत 249