वे कहते है कि "यह वादा कब पूरा होगा, यदि तुम सच्चे हो?" अल-अंबिया २१:३८ ⧉
तफ़सीर:
मरणोपरांत दोबारा जीवित होने का इनकार करने वाले जल्दी मचाते हुए कहते हैं : (ऐ मुसलमानो!) यदि तुम अपने इस दावे में सच्चे हो कि हमें मरने के बाद दोबारा जीवित होकर उठना है, तो यह वादा कब पूरा होगा?!