वे कहेंगे, "सब अल्लाह के है।" कहो, "फिर डर क्यों नहीं रखते?" अल-मुमिनून २३:८७ ⧉
तफ़सीर:
वे कहेंगे : सातों आकाश और महान सिंहासन अल्लाह के हैं। तो आप उनसे कह दें : फिर अल्लाह के आदेशों का पालन करके और उसकी मना की हुई चीज़ों से बचकर, तुम उससे डरते क्यों नहीं, ताकि उसकी यातना से सुरक्षित रहो?