और तू बस हमारे ही जैसा एक आदमी है और हम तो तुझे झूठा समझते है अश-शुअरा २६:१८६ ⧉
तफ़सीर:
तथा तू तो हमारे ही जैसा एक साधारण इनसान है। इसलिए तुझे हमपर कोइ श्रेष्ठता प्राप्त नहीं है। फिर तू रसूल कैसे हो सकता है? और तू जो यह रसूल होने का दावा कर रहा है, इसमें हम तुझे झूठा समझते हैं।