अतः अब अल्लाह की तसबीह करो, जबकि तुम शाम करो और जब सुबह करो। अर-रूम ३०:१७ ⧉
तफ़सीर:
अतः तुम संध्या के समय में प्रवेश करने पर अल्लाह की पवित्रता बयान करो; जो कि मग़रिब और इशा की नमाज़ का समय है, तथा सुबह के समय में प्रवेश करने पर उसकी पवित्रता बयान करो; जो कि फ़ज्र की नमाज़ का समय है।