उनसे पहले नूह की क़ौम और आद और मेखोंवाले फ़िरऔन ने झुठलाया साद ३८:१२ ⧉
तफ़सीर:
ये झुठलाने वाले, पहले झुठलाने वाले नहीं हैं। क्योंकि इनसे पहले नूह अलैहिस्सलाम की जाति ने झुठलाया, आद ने झुठलाया तथा फ़िरऔन ने झुठलाया, जिसके पास मेखें होती थीं, जिनसे वह लोगों को दंडित किया करता था।