कहा, "ऐ इबलीस! तूझे किस चीज़ ने उसको सजदा करने से रोका जिसे मैंने अपने दोनों हाथों से बनाया? क्या तूने घमंड किया, या तू कोई ऊँची हस्ती है?" साद ३८:७५ ⧉
तफ़सीर:
अल्लाह ने कहा : ऐ इबलीस! तुझे आदम को सजदा करने से किस चीज़ ने रोका, जिसे मैंने अपने दोनों हाथों से बनाया?! क्या तुझे अभिमान ने सजदा करने से रोका, या तू इससे पहले ही से अपने रब से अभिमान और घमंड करने वाले था?!