कह दो, "मैं इसपर तुमसे कोई पारिश्रमिक नहीं माँगता और न मैं बनानट करनेवालों में से हूँ।" साद ३८:८६ ⧉
तफ़सीर:
(ऐ रसूल!) इन मुश्रिकों से कह दें : मैं तुम्हें जो संदेश पहुँचाता हूँ, उसका तुमसे कोई पारिश्रमिक नहीं माँगता, और मैं अपनी ओर से कुछ बनाने वाला भी नहीं हूँ कि मुझे जितना आदेश दिया गया है, उससे कुछ अधिक बताऊँ।