अल्लाह ने तुमसे बहुत-सी गंनीमतों का वादा किया हैं, जिन्हें तुम प्राप्त करोगे। यह विजय तो उसने तुम्हें तात्कालिक रूप से निश्चित कर दी। और लोगों के हाथ तुमसे रोक दिए (कि वे तुमपर आक्रमण करने का साहस न कर सकें) और ताकि ईमानवालों के लिए एक निशानी हो। और वह सीधे मार्ग की ओर तुम्हारा मार्गदर्शन करे अल-फ़त्ह ४८:२० ⧉
तफ़सीर:
और अल्लाह ने (ऐ मोमिनो!) तुमसे बहुत-से ग़नीमत के धन का वादा किया है, जो तुम भविष्य में इस्लामी विजयों में प्राप्त करोगे। फिर उसने ख़ैबर की ग़नीमत तुम्हें जल्दी प्रदान कर दी, और यहूदियों के हाथों को रोक दिया, जब उन्होंने तुम्हारे युद्ध में निकलने के बाद, तुम्हारे परिवारों को नुकसान पहुँचाना चाहा। ताकि ये शीघ्र प्राप्त होने वाले ग़नीमत के धन, तुम्हारे लिए अल्लाह की मदद और समर्थन की निशानी बन जाएँ, और वह तुम्हें सीधे रास्ते पर चलाए, जिसमें कोई टेढ़ापन नहीं है।