वही है जिसने अपने रसूल को मार्गदर्शन और सत्यधर्म के साथ भेजा, ताकि उसे पूरे के पूरे धर्म पर प्रभुत्व प्रदान करे और गवाह की हैसियत से अल्लाह काफ़ी है अल-फ़त्ह ४८:२८ ⧉
तफ़सीर:
अल्लाह ही है, जिसने अपने रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को स्पष्ट विवरण और सत्य धर्म अर्थात् इस्लाम के साथ भेजा; ताकि वह उसे उसके सभी विरोधी धर्मों से ऊँचा कर दे। तथा अल्लाह ने इसकी गवाही दी है और अल्लाह गवाह के रूप में पर्याप्त है।