और जन्नत डर रखनेवालों के लिए निकट कर दी गई, कुछ भी दूर न रही क़ाफ़ ५०:३१ ⧉
तफ़सीर:
और जन्नत उन लोगों के लिए निकट कर दी जाएगी, जो अपने पालनहार से, उसके आदेशों का पालन करके और उसके निषेधों से परहेज़ करके, डरने वाले हैं। चुनाँचे वे उसमें मौजूद नेमतों को देखेंगे, वह उनसे दूर नहीं होगी।