नहीं, बल्कि जिन लोगों ने इनकार किया है, वे झुठलाने में लगे हुए है; अल-बुरूज ८५:१९ ⧉
तफ़सीर:
उनके ईमान न लाने का कारण यह नहीं है कि उनके पास झुठलाने वाले समुदायों और उनके विनाश की खबरें नहीं आई हैं, बल्कि बात यह है कि वे अपनी इच्छाओं के पीछे चलते हुए उस चीज़ को झुठलाते हैं, जो रसूल उनके पास लेकर आए।