उनमें वे सदैव रहेंगे। निस्संदेह अल्लाह के पास बड़ा बदला है अत-तौबा ९:२२ ⧉
तफ़सीर:
वे उन बाग़ों में, दुनिया में किए हुए नेक कार्यों के बदले में, अनंत काल तक रहेंगे। निःसंदेह अल्लाह के यहाँ, निष्ठापूर्वक उसके आदेशों का पालन करने वाले तथा उसके निषेधों से बचने वाले के लिए बड़ा बदला है।