निस्संदेह किताबवालों और मुशरिकों (बहुदेववादियों) में से जिन लोगों ने इनकार किया है, वे जहन्नम की आग में पड़ेगे; उसमें सदैव रहने के लिए। वही पैदा किए गए प्राणियों में सबसे बुरे है अल-बैय्यिना ९८:६ ⧉
तफ़सीर:
निश्चय (यहूदियों, ईसाइयों और मुश्रिकों में से) जिन लोगों ने कुफ़्र किया, वे क़ियामत के दिन जहन्नम में दाखिल होंगे और हमेशा के लिए उसी में रहेंगे। वही लोग सबसे बुरे प्राणी हैं, क्योंकि उन्होंने अल्लाह का इनकार किया और उसके रसूल को झुठलाया।