Landscape MP4 Vertical MP4

सूरह अल-बैय्यिना — आयत 8 (हिन्दी) — वीडियो

अल-बैय्यिना • आयत 8 में से 8 • हिन्दी


جَزَاؤُهُمْ عِنْدَ رَبِّهِمْ جَنَّاتُ عَدْنٍ تَجْرِي مِنْ تَحْتِهَا الْأَنْهَارُ خَالِدِينَ فِيهَا أَبَدًا ۖ رَضِيَ اللَّهُ عَنْهُمْ وَرَضُوا عَنْهُ ۚ ذَٰلِكَ لِمَنْ خَشِيَ رَبَّهُ 8
अनुवाद:
उनका बदला उनके अपने रब के पास सदाबहार बाग़ है, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी। उनमें वे सदैव रहेंगे। अल्लाह उनसे राज़ी हुआ और वे उससे राज़ी हुए। यह कुछ उसके लिए है, जो अपने रब से डरा अल-बैय्यिना ९८:८
तफ़सीर:
उनका बदला, उनके रब के पास ऐसे बाग़ हैं, जिनके महलों और पेड़ों के नीचे से नहरें बहती हैं। वे उसमें हमेशा के लिए रहेंगे। अल्लाह उनके उसपर ईमान लाने और उसकी आज्ञा मानने के कारण उनसे खुश हुआ और वे उसकी दया को पाकर उससे खुश हुए। यह दया उसे प्राप्त होती है जो अपने पालनहार से डरता है, इसलिए उसकी आज्ञा का पालन करता है और उसके निषेध से बचता है।
X Facebook Minutemailer Stellar WhatsApp Reddit
पूरी सूरह का वीडियो देखें
पूर्व अल-बैय्यिना • आयत 7 अगला अज़-ज़लज़ला • आयत 1