Landscape MP4 Vertical MP4

सूरह अल-फुरक़ान — आयत 23 (हिन्दी) — वीडियो

अल-फुरक़ान • आयत 23 में से 77 • हिन्दी


وَقَدِمْنَا إِلَىٰ مَا عَمِلُوا مِنْ عَمَلٍ فَجَعَلْنَاهُ هَبَاءً مَنْثُورًا 23
अनुवाद:
हम बढ़ेंगे उस कर्म की ओर जो उन्होंने किया होगा और उसे उड़ती धूल कर देंगे अल-फुरक़ान २५:२३
तफ़सीर:
तथा काफ़िरों ने इस दुनिया में नेकी और भलाई के जो कार्य किए होंगे, हम उसकी ओर बढ़कर उसे उनके कुफ़्र के कारण उस बिखरी हुई धूल की तरह अमान्य और बेकार कर देंगे, जिसे देखने वाला खिड़की से अंदर आने वाली सूर्य की किरणों में देखता है।
X Facebook Minutemailer Stellar WhatsApp Reddit
पूरी सूरह का वीडियो देखें
पूर्व अल-फुरक़ान • आयत 22 अगला अल-फुरक़ान • आयत 24