हम तुम्हें पढ़ा देंगे, फिर तुम भूलोगे नहीं अल-अ'ला ८७:६ ⧉
तफ़सीर:
(ऐ रसूल) हम आपको क़ुरआन पढ़ा देंगे और इसे आपके सीने में इकट्ठा कर देंगे और आप इसे कभी नहीं भूलेंगे। इसलिए इसके पढ़ने में जिबरील से आगे ने बढ़ें, जैसा कि आप भूलने के डर से पहले किया करते थे।