सूरह अल-क़ारिआ (प्रचंड आघात) — سُورَةُ القارعة
الْقَارِعَةُ i
101:१वह खड़खड़ानेवाली! (१)
مَا الْقَارِعَةُ i
101:२क्या है वह खड़खड़ानेवाली? (२)
وَمَا أَدْرَاكَ مَا الْقَارِعَةُ i
101:३और तुम्हें क्या मालूम कि क्या है वह खड़खड़ानेवाली? (३)
يَوْمَ يَكُونُ النَّاسُ كَالْفَرَاشِ الْمَبْثُوثِ i
101:४जिस दिन लोग बिखरे हुए पतंगों के सदृश हो जाएँगें, (४)
وَتَكُونُ الْجِبَالُ كَالْعِهْنِ الْمَنْفُوشِ i
101:५और पहाड़ के धुन के हुए रंग-बिरंग के ऊन जैसे हो जाएँगे (५)
فَأَمَّا مَنْ ثَقُلَتْ مَوَازِينُهُ i
101:६फिर जिस किसी के वज़न भारी होंगे, (६)
فَهُوَ فِي عِيشَةٍ رَاضِيَةٍ i
101:७वह मनभाते जीवन में रहेगा (७)
وَأَمَّا مَنْ خَفَّتْ مَوَازِينُهُ i
101:८और रहा वह व्यक्ति जिसके वज़न हलके होंगे, (८)
فَأُمُّهُ هَاوِيَةٌ i
101:९उसकी माँ होगी गहरा खड्ड (९)
وَمَا أَدْرَاكَ مَا هِيَهْ i
101:१०और तुम्हें क्या मालूम कि वह क्या है? (१०)
نَارٌ حَامِيَةٌ i
101:११आग है दहकती हुई (११)