टूट गए अबू लहब के दोनों हाथ और वह स्वयं भी विनष्ट हो गया! अल-मसद १११:१ ⧉
तफ़सीर:
नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के चाचा अबू लहब बिन अब्दुल मुत्तलिब के सारे अमल बर्बाद होने के कारण, उसके दोनों हाथ क्षतिग्रस्त हो जाएँ; क्योंकि वह नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को कष्ट पहुँचाया करता था, तथा उसकी सारी कोशिश विफल हो गई।