Landscape MP4 Vertical MP4

सूरह अल-बकरा — आयत 239 (हिन्दी) — वीडियो

अल-बकरा • आयत 239 में से 286 • हिन्दी


فَإِنْ خِفْتُمْ فَرِجَالًا أَوْ رُكْبَانًا ۖ فَإِذَا أَمِنْتُمْ فَاذْكُرُوا اللَّهَ كَمَا عَلَّمَكُمْ مَا لَمْ تَكُونُوا تَعْلَمُونَ 239
अनुवाद:
फिर यदि तुम्हें (शत्रु आदि का) भय हो, तो पैदल या सवार जिस तरह सम्भव हो नमाज़ पढ़ लो। फिर जब निश्चिन्त हो तो अल्लाह को उस प्रकार याद करो जैसाकि उसने तुम्हें सिखाया है, जिसे तुम नहीं जानते थे अल-बकरा २:२३९
तफ़सीर:
यदि तुम्हें किसी शत्रु आदि का भय हो और नमाज़ को संपूर्ण रूप से अदा करने में सक्षम न हो, तो अपने पैरों पर चलते हुए, या ऊँट और घोड़े आदि पर सवार होकर, अथवा जिस तरह भी तुम सक्षम हो, नमाज़ पढ़ो। फिर जब तुम्हारा डर दूर हो जाए, तो सभी प्रकार के ज़िक्र के साथ अल्लाह को याद करो, जिसमें नमाज़ को पूर्ण रूप से अदा करना भी शामिल है, जैसे उसने तुम्हें उस प्रकाश और मार्गदर्शन की शिक्षा दी, जिसे तुम नहीं जानते थे।
X Facebook Minutemailer Stellar WhatsApp Reddit
पूरी सूरह का वीडियो देखें
पूर्व अल-बकरा • आयत 238 अगला अल-बकरा • आयत 240