वह कहेगा, "तुम ठहरे थोड़े ही, क्या अच्छा होता तुम जानते होते! अल-मुमिनून २३:११४ ⧉
तफ़सीर:
वह (अल्लाह) कहेगा : सचमुच तुम दुनिया में बहुत थोड़ा ठहरे हो, जिसके दौरान अल्लाह के आज्ञापालन पर सब्र करना आसान था। काश तुम (उस समय) अपने ठहरने की अवधि जानते होते।