क्या तुमने देखा नहीं कि वे हर घाटी में बहके फिरते हैं, अश-शुअरा २६:२२५ ⧉
तफ़सीर:
और क्या (ऐ रसूल!) आपने नहीं देखा कि उनकी गुमराही की निशानियों में से एक यह है कि वे हर वादी में भटकते फिरते हैं। कभी प्रशंसा की वादी में सिर मारते हैं, तो कभी निंदा की वादी में, और कभी इन दोनों के अलावा किसी और वादी में।