Landscape MP4 Vertical MP4

सूरह अल-क़सस — आयत 51 (हिन्दी) — वीडियो

अल-क़सस • आयत 51 में से 88 • हिन्दी


وَلَقَدْ وَصَّلْنَا لَهُمُ الْقَوْلَ لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَ 51
अनुवाद:
और हम उनके लिए वाणी बराबर अवतरित करते रहे, शायद वे ध्यान दें अल-क़सस २८:५१
तफ़सीर:
निःसंदेह हमने मुश्रिकों और बनी इसराईल के यहूदियों को पिछली जातियों की कहानियों और उस यातना की बात निरंतर पहुँचा दी, जो हमने उनपर उतारी जब उन्होंने हमारे रसूलों को झुठलाया; इस आशा में कि वे इससे उपदेश ग्रहण करते हुए ईमान ले आएँ। ताकि उन्हें (भी) उस यातना का सामना न करना पड़े, जो पिछले समुदायों को पहुँची थी।
X Facebook Minutemailer Stellar WhatsApp Reddit
पूरी सूरह का वीडियो देखें
पूर्व अल-क़सस • आयत 50 अगला अल-क़सस • आयत 52