"तब तो मैं अवश्य स्पष्ट गुमराही में पड़ जाऊँगा या-सिन ३६:२४ ⧉
तफ़सीर:
यदि मैंने उन्हें अल्लाह के सिवा पूज्य बना लिया, तो निश्चय ही मैं एक स्पष्ट गलती में पड़ गया; क्योंकि मैंने उसकी पूजा की, जो पूजा के योग्य नहीं है और उसकी इबादत करना छोड़ दिया, जो उसका योग्य है।