यह तो बस हमारी दयालुता और एक नियत समय तक की सुख-सामग्री है या-सिन ३६:४४ ⧉
तफ़सीर:
सिवाय इसके कि हम उनपर दया करते हुए उन्हें डूबने से बचा लेते हैं और उन्हें एक निश्चित अवधि तक लाभ उठाने के लिए लौटा देते हैं, जिससे वे आगे नहीं बढ़ सकते। शायद कि वे शिक्षा ग्रहण करें और ईमान ले आएँ।