आकाशों और धरती का रब है, और जो कुछ इन दोनों के बीच है उसका भी, अत्यन्त प्रभुत्वशाली, बड़ा क्षमाशील।" साद ३८:६६ ⧉
तफ़सीर:
वह आकाशों का पालनहार, धरती का पालनहार और उन दोनों के बीच मौजूद सारी चीज़ों का पालनहार है। वह अपने राज्य में प्रभुत्वशाली है, जिसे कोई पराजित नहीं कर सकता। तथा वह अपने तौबा करने वाले बंदों के गुनाहों को माफ़ करने वाला है।