अल्लाह ही की है आकाशों और धरती की बादशाही। वह जिसे चाहे क्षमा करे और जिसे चाहे यातना दे। और अल्लाह बड़ा क्षमाशील, अत्यन्त दयावान है (१४)
तफ़सीर
आकाशों और धरती की बादशाहत केवल अल्लाह ही के लिए है। वह अपने बंदों में से जिसके गुनाहों को चाहता है, माफ़ कर देता है और अपने अनुग्रह से उसे जन्नत में दाखिल करता है। तथा अपने बंदों में से जिसे चाहता है, अपने न्याय के साथ यातना देता है। और अल्लाह अपने तौबा करने वाले बंदों के गुनाहों को खूब माफ़ करने वाला, उनपर बहुत दया करने वाला है।
वैकल्पिक रूप से, आप नीचे दी गई स्मार्ट खोज सुविधा का उपयोग कर सकते हैं