और बहुत-सी ग़नीमतें भी, जिन्हें वे प्राप्त करेंगे। अल्लाह प्रभुत्वशाली, तत्वदर्शी है (१९)
तफ़सीर
और उसने उन्हें बहुत-से ग़नीमत के धन दिए, जो वे ख़ैबर वालों से हासिल करेंगे। और अल्लाह हमेशा से सब पर प्रभुत्वशाली है, उसे कोई हरा नहीं सकता। वह अपनी रचना, तक़दीर (नियति) और प्रबंधन में पूर्ण हिकमत वाला है।
वैकल्पिक रूप से, आप नीचे दी गई स्मार्ट खोज सुविधा का उपयोग कर सकते हैं